अल क़ासिम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का धूम ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया दूरहिया पर अलकासिम पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसका कार्यक्रम की प्रस्तुति काफी शानदार तरीके से हुई।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने सामाजिक प्रोग्राम किया। जिसमें जागरूकता संविधान कि तथा राष्ट्रीय एकता से सम्बंधित नाटक प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रीय नाटक दर्शकों को बहुत पसंद आया इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,कथक, कन्याभ्रूण हत्या,और नशा मुक्ति राष्ट्र का निर्माण आदि कार्यक्रम की गई जिसकी लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह रहे । उन्होंने दर्शकों को शिक्षा का महत्व और शराब एक अभिशाप विषय पर सुंदर संदेश दिया । उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकाओ की सराहना करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मेडल पहनकर सम्मानित किया । अंत में विद्यालय के प्रबंधक हुसैन अहमद द्वारा मुख्य अतिथि मनु सिंह को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
संचालन शैलेन्द्र सिंह ने किया
इस मौके पर मेराज खान, नसर खान, जहीर खान, बेचन खान, मेराज, एजाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

