प्राथमिक विद्यालय सोनवल में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों से बचाने के उपाय का हुआ आयोजन
रेवतीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर के निर्देशानुसार रेवतीपुर के सोनवल में प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा के नेतृत्व में प्रभात फेरी स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर क्षेत्र सोनवल पर किया गया। जिसमे स्वीप कार्यक्रम, आउट ऑफ स्कूल बच्चो का चिन्हीकरण एवं नामांकन, संचारी रोग के रोकथाम, खेल कूद कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक शिक्षक संघ प्रभारी प्रधानाध्यपक डेज़ी शर्मा,जय प्रकाश राय, मंजू पाल,डी एल प्रशिक्षु मनीषा कुशवाहा सरिता कुशवाहा, सुप्रिया कुशवाहा आदि मौजूद रहे।