गाजीपुर| यदि आप मस्तिष्क (Brain), रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord), नसों (Nerves) और तंत्रिका तंत्र (Nervous System) से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे हैं तो आपको Neurology के डॉक्टर की जरुरत है जो आपके इस बीमारी का इलाज कर सके. जनपद गाजीपुर में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें मस्तिष्क (Brain), रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord), नसों (Nerves) और तंत्रिका तंत्र (Nervous System) से संबंधित समस्याएं हैं. तंत्रिका तंत्र हमारे शरीर का वह हिस्सा है जो मस्तिष्क (Brain), मेरुरज्जु (Spinal Cord), और नसों (Nerves) से मिलकर बना होता है। यह हमारे शरीर की सभी गतिविधियों को नियंत्रित करता है, जैसे स्पर्श, दर्द, तापमान को महसूस करना, चलना, बोलना, सोच विचार करना, याद रखना आदि. इसमें लोगों को अचानक दौरे आना, बेहोशी, मस्तिष्क में रक्त प्रवाह रुकना या फटना, हाथ-पैर कांपना, धीमी गति, संतुलन की कमी, तेज सिरदर्द, मितली, रोशनी से परेशानी, याददाश्त और सोचने की शक्ति में कमी या नसों की आवरण पर असर, थकान, चलने में कठिनाई जैसी समस्या हो सकती है.
Neurologist वह डॉक्टर होता है जो मस्तिष्क, नसों और रीढ़ से जुड़ी समस्याओं का इलाज करता है और जनपद गाजीपुर में ऐसे डॉक्टर की कमी है. लेकिन अब गाजीपुर शहर में महिला अस्पताल व कोतवाली के सामने स्थित दवा महल कटरा में इस समस्या से ग्रसित मरीजों के लिए व्यवस्था की गयी है. जहाँ हर रविवार सुबह 10 से 1 बजे तक डॉक्टर अबजद करीमी ऐसे मरीजों का इलाज करेंगें. डॉक्टर अबजद करीमी, MBBS, MS, M.ch Neuro Surgeon हैं यानि वह डॉक्टर जो मस्तिष्क (Brain), रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord), और नसों (Nerves) से संबंधित रोगों का ऑपरेशन (सर्जरी) कर सकता है। डॉक्टर अबजद करीमी IMS BHU में सीनियर रेजिडेंट कार्य कर चुके हैं और अभी फातिमा हॉस्पिटल मऊ में कार्यरत हैं. इन्हें 2023 में बेस्ट Neurologist अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

