बोलिविया (Bolivia) के एल आल्टो (El Alto) शहर में शनिवार सुबह भारतीय समयानुसार एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यह विमान बोलिवियन एयर फोर्स (Bolivian Air Force) का हरक्यूलिस विमान था, जो देश के सेंट्रल बैंक (Central Bank of Bolivia) के नए नोट लेकर जा रहा था। लैंडिंग के दौरान खराब मौसम के बीच विमान रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
खराब मौसम बना हादसे की वजह:
रॉयटर्स (Reuters) की रिपोर्ट के अनुसार, विमान की लैंडिंग के समय मौसम प्रतिकूल था। रनवे पर संतुलन बिगड़ने के बाद विमान फिसलकर सड़क पर जा गिरा, जहां पहले से खड़ी 10 से 15 गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। दुर्घटना के बाद सड़क पर मलबा, क्षतिग्रस्त वाहन और घायलों की अफरातफरी का दृश्य दिखाई दिया।
सड़क पर बिखरे नोट और मलबा:
हादसे के बाद विमान का मलबा सड़क पर बिखर गया। साथ ही सेंट्रल बैंक के नए नोट भी आसपास फैल गए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।
दो हिस्सों में बंटा विमान:
स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाया गया है। दुर्घटना के बाद विमान दो टुकड़ों में बंट गया। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में अफरातफरी का माहौल दिखाई दिया, हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद:
हादसे के तुरंत बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (El Alto International Airport) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह बोलिवियन एयर फोर्स का विमान था।
जांच और राहत कार्य जारी:
बोलिविया का सेंट्रल बैंक इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। प्रशासन मृतकों की पहचान और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रहा है।
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।
#Bolivia #ElAlto #PlaneCrash #BolivianAirForce #CentralBank #AviationNews

