गाजीपुर : भाजपा ने लॉक डाउन में फसें नेपालियों को दिया भोजन

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर। परदेश में आकर लाक डाउन में फंसे छावनी लाइन में रह रहे नेपाली प्रशिक्षणार्थियों तथा कुछ असहाय निराश्रितों को प्रतिदिन के भांति आज भी 150 पैकेट बना भोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से वितरित किया गया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि गाजीपुर जनपद में कोई भी भुख से विचलित न हो उसके लिए भाजपा जन सहयोग से अपने सोच और लक्ष्य को नित्य प्रति समर्पित होकर पुर्ण कर रही है।
इसके अलावा राशन सामग्री से भरा हुआ 150 मोदी कीट मरदह तथा गाजीपुर नगर क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता तथा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा द्वारा जरूरत मंदो में वितरित किया गया।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह के देख रेख में आज भी जिला कार्यालय पर मोदी कीट अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद, राजेश तिवारी,राजन प्रजापति, सुनील यादव तथा अशोक मौर्य के द्वारा तैयार किया गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading