Report: Haseen Ansari
गाजीपुर। जल संरक्षण अभियान अंतर्गत गुरुवार सायंकाल भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में जन जागरूकता रैली आमघाट गांधी पार्क से निकाली गयी जो महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा होते आमघाट गांधी पार्क मे ही समाप्त हुई। रैली मे नारों तथा प्रपत्रों के माध्यम से आम जन को सावधान करते हुए जल संचयन के लाभ से अवगत कराया गया। जल ही जीवन है,जल है तो कल है= के नारों से वातावरण गूंज रहा था।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की जल के बिना जीवन की कल्पना भी नही कि जा सकती। उन्होंने कहा कि दुनिया मे 71 प्रतिशत जल होने के बावजूद उसका 97% पानी नमकीन है जो जल पिने के काम नही आता है मात्र 3% पानी पिने के काम आता है। हम सोच सकते है कि हम कितने भाग्यशाली है लेकिन यह कब तक संभव है और कैसे संभव रहेगा, यह चिंतन और मंथन का विषय है। जल दोहन बंद हो वर्ना जीवन खतरे मे पड सकता है।
काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि जिस देश मे कभी लोग दूध भी खरीद कर पीने मे शर्म महसूस करते थे, वे लोग आज पानी खरीद कर पिने मे गर्व महसूस करते है। लेकिन सरकार का पुरा प्रयास है शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा मे सबको मिले इसके लिए जल मिशन अभियान को घर घर तक पहुचाना होगा।
इस अवसर पर आमघाट पार्क मे लोगों को जल संचयन और संरक्षण के लिए श्पथ दिलाई गयी। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल कादिर राईनी, रास बिहारी राय, सुनील गुप्ता, अभिनव सिंह, हेमन्त त्रिपाठी, सन्तोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, अजय कुशवाहा, राकेश जायसवाल, सोमेश राय, कुंवर बहादुर सिंह, रुपक तिवारी, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, श्याम चौधरी, सुशील वर्मा, मनीष जायसवाल , मनीष गोयल, गिरधारी चौरसिया, शनि चौरसिया, धर्मेश राय, वेद राय, शुभ राय, गिरधारी जायसवाल, निखिल राय, दुष्यन्त अग्रहरि और विशाल चौरसिया मौजूद रहें।

