संवाददाता: सुनील सिंह
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास मारुति ने पीछे से बाइक की टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक हरि राजभर 23 वर्ष पुत्र योगेंद्र राजभर निवासी बड़सरी जागीर थाना मनियर जनपद बलिया बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई एवं मारुति भी खाई में जाकर पलट गई । घटना घोघा चट्टी के पेट्रोल पंप के पास की है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से युवक को उठाया एवं घटना की सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया । घटना बृहस्पतिवार के दिन करीब 10:45 बजे दिन की है। युवक बलिया की ओर से मनियर आ रहा था। पीछे से आ रही मारुति वैन ने उसे टक्कर मार दी।।