कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर महापुरुषों किया गया याद

संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा


आजमगढ़। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कांग्रेस के एक 136 वें स्थापना दिवस पर झंडारोहण किया और कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान गाया। कांग्रेस की स्थापना से लेकर आजादी की लड़ाई में शामिल सभी महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन किया। उसके उपरांत कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के उपरान्त जिलाध्यक्ष सगड़ी विधानसभा में आयोजित कांग्रेस की किसान संदेश पदयात्रा मे शामिल होने के लिये सगड़ी रवाना हो गये।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमर बहादुर यादव के साथ आये सुधाकर यादव, धनंजय यादव, सूरज चौहान, आदि युवा नेताओं को खजिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा देश हित की रक्षा एवं राष्ट्रीय भावना को विकसित करने के लिए कांग्रेस की स्थापना हुई। कांग्रेसका इतिहास त्याग बलिदान की अनूठी गाथा है, पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है। इसमें हजारों सपूतों की कुर्बानी के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि महापुरुषों का त्याग हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की हमेशा याद दिलाता रहेगा। जिला अध्यक्ष ने युवा वर्ग का आह्वान किया कि कांग्रेस से जुड़कर देश के एकता अखंडता की रक्षा के लिए कार्य करें और देश की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखें। तभी देश का उत्थान संभव है।
कार्यक्रम को बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव ओंकार पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, मुन्नू मौर्य, अजीज इमाम आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राम अवध यादव, जावेद मंदे, स्वदेश गुप्ता, आशुतोष रजत, रवि शंकर पांडेय, अंशुमाली राय, प्रिंस सिंह राजपूत, मंजीत यादव, कौशल पाण्डेय, देवमुनि राजभर, सुरेंद्र तिवारी, प्रमोद यादव, आशीष गुप्ता, राजदेव कनौजिया, रमाशंकर शर्मा, धर्मेंद्र यादव, हरिश्चंद्र यादव, श्यामदेव यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading