अटल बिहारी वाजपेई व मदन मोहन मालवीय का मनाई गई जयंती

संवाददाता: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। जिले के भाजपा नगर कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई व मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई व मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आज आजमगढ़ नगर कार्यालय पर अटल बिहारी बाजपेई की 96 वी जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई व मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान लोगों ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने काफी संघर्ष करते हुए प्रधानमंत्री बने और उनका जो सपना था उन्होंने साकार किया और जो भी उनके अधूरे सपने हैं वह अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वह 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेंगे।
इस अवसर पर पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी की 96 वीं जन्मदिवस व पंडित मदन मोहन मालवीय
नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा धर्मेंद्र सिंह मनोज कुमार बौद्ध राजन उपाध्याय वंदना पांडे नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान अमन गर्ग नगर मंत्री शेखर श्रीवास्तव आंचल सिन्हा शिवम तिवारी संयोजक संतोष चौहान अरविंद बरनवाल रमेश सैनी दीपक मौर्य बूथ अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता गोलू नीरज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading