नागरिकता आंदोलन के कार्यकर्ताओं के दमन-उत्पीड़न के विरुद्ध प्रदर्शन

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा


आजमगढ़ 6 जून 2020 :लॉकडाउन के बहाने असहमति और विरोध की आवाजों को कुचल रही है मोदी सरकार। उक्त बातें वरिष्ठ वामपंथी नेता जयप्रकाश नारायण ने सीएए विरोधी आंदोलन में शामिल रहे छात्रों-युवाओं व बुद्धिजीवियों की यूएपीए के तहत गिरफ्तारियों एवं दमन के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कहीं।प्रतिवाद प्रदर्शन का आयोजन दमन विरोधी नागरिक मंच की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि जेसिका लाल के हत्यारे की ससम्मान रिहाई करने वाली मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में आवाज उठाने वालों को फर्जी मामलों में जेल में बंद कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फासीवादी तानाशाह ताकतों की जगह इतिहास के कूड़ेदान में है और हमें गरीबों, छात्रों-युवाओं, महिलाओं और इंसाफ़ पसंद नागरिकों को संगठित करते हुए इन काली ताकतों को नेस्तनाबूद करना होगा।राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र देकर सफूरा जरगर, देवांगना कलिता, नताशा नरवल समेत सीएए विरोधी एक्टिविस्टों-छात्रों, भीमा कोरेगांव मामले समेत अन्य आंदोलनों में गिरफ्तार राजनीतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों को रिहा करने, यूएपीए को रिपील करने की मांग की गई। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, एडवोकेट्स अनिल कुमार राय, अशोक कुमार राय एवं विनोद कुमार सिंह भी शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading