उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा अतरौलिया में बने फैसिलिटी कोरन्टीन सेंटर का किया गया निरीक्षण

संवाददाता शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। अतरौलिया स्थित रामनाथ धनंजय पीजी कॉलेज में बने फैसिलिटी कोरन्टीन सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फैसिलिटी कोरन्टीन में बने कमरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूरी तरीके से सेनीटाइज करवाया गया क्योंकि बीते दिनों इसी कोरन्टीन सेंटर पर परानपुर के रघुनाथ और उनके एक लड़के को रखा गया था रघुनाथ की कोरोना संदिग्ध के रूप में मृत्यु हो गयी।उसकी तथा लड़के की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है जिसको देखते हुए पूरे कमरे को सील कर दिया गया है तथा अच्छे तरीके से पूरे कमरे को सैनिटाइज करवाया गया ।अभी वर्तमान में इस सेंटर पर 5 लोगों को रखा गया है उनके रहने के लिए अलग-अलग कमरे आदि की ब्यवस्था हैं तथा कमरों को पूरी तरीके से सैनिटाइजर करवाया गया है पूरी साफ सफाई के साथ 5 लोगों को रखा गया है। जो 5 लोग इसमें पहले से रह रहे थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें राशन किट देकर छोड़ दिया गया है। इसी क्रम में फैसिलिटी कोरन्टीन सेंटर पर बने कम्युनिटी किचन की गुडवत्ता भी देखी गयी।

बाइट – शक्ति प्रताप सिंह तहसीलदार बुढ़नपुर

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading