24 घंटे में खुलासा, मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा


Azamghar: अतरौलिया थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव में मकान बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रवीण कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर दी कि उनके सगे भाई प्रवण कुमार पांडेय उर्फ मनीष (35) ने 21 अगस्त को विवाद के दौरान अपनी मां विजयकांति देवी (55) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन व सिर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और दबिश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सौ शैय्या अस्पताल तिराहे के पास से आरोपी प्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।


पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवण का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना कप्तानगंज में पहले से मामला दर्ज है।

          चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading