रिपोर्ट: राकेश वर्मा
Azamghar: आजमगढ़ में 2023 और 2024 में 18 से 22 सितंबर तक आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया पांच दिवसीय आयोजन में देश के नामी कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता रहा है।
ऐसे में जनपद वासियों के मन में यह जिज्ञासा है कि इस वर्ष आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन कब किया जाएगा ? प्रशासनिक हलके में भी महोत्सव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
बताते चलें कि आजमगढ़ महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को हरीऔध कला भवन में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को लेकर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि आजमगढ़ महोत्सव हमारे जनपद का विशेष कार्यक्रम होता है उसके विषय में आज मीटिंग की गई।
जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने की। बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सिविल सोसाइटी के लोग और मीडिया के साथी उपस्थित रहे। मीटिंग में आगामी महोत्सव को लेकर चर्चा की गई। महोत्सव की तारीख को लेकर उपस्थित लोगों से चर्चा की गई और महोत्सव में किस तरह के कार्यक्रम होते हैं यह भी जिलाधिकारी ने सभी से राय मशविरा किया।
आगामी बैठक में महोत्सव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि आजमगढ़ महोत्सव की तारीख को लेकर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से राय लिया। सभी ने इस बार आजमगढ़ महोत्सव सितंबर में ना कराकर नवंबर में कराए जाने के लिए सहमति दी।
उन्होंने बताया कि नवंबर माह में आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा लेकिन अभी तारीख तय नहीं की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार गंगवार के साथ ही सिविल सोसाइटी के लोग उपस्थित रहे।
परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़

