Ram Mandir: अंदर से ऐसा दिखता है भव्य श्रीराम मंदिर

सदियों के इंतजार के बाद वो समय आ गया है जब दुनिया भर में फैले करोड़ों रामभक्त भव्य राम मंदिर में अपने प्रभु के दर्शन कर सकेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और हर कोई दर्शन कर सकेगा।

सोमवार को देश भर में लोगों से राम ज्योति जलाने का आग्रह किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मंदिर को अंदर से बेहद भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर को अंदर से फूलों से सुसज्जित किया गया है। वहीं, अलग-अलग तरह की प्रकाश व्यवस्था मंदिर को दर्शनीय बना रही हैं।

अंदर और बाहर सजावट के लिए शानदार लाइटिंग की गई है। बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर का सौंदर्य अपने उत्कृष्ट पर होगा। अंदर को अंदर से फूलों व लाइटिंग से सजाया गया है।

मंदिर के मुख्य द्वार का एक दृश्य।

मंदिर के अंदर लगातार अनुष्ठान किए जा रहे हैं। राम मंदिर के अंदर का दृश्य।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सजा राम मंदिर।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading