संपन्न लोग अपने आसपास वाले गरीबों की करें सहायता : अमित शाह

ब्यूरो डेस्क | कोरोना महामारी कि रोकथाम के लिए बढ़ाये गये लाकडाउन कि समय सीमा का समर्थन करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि “आज प्रधानमंत्री जी द्वारा COVID19 को फैलने से रोकने व इसको समाप्त करने के लिए देशभर में किये गए लॉकडाउन को 03 मई तक बढाने का निर्णय भारत और भारतवासियों के जीवन और उनकी रक्षा के लिए लिया गया निर्णय है।इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ.”

साथ उन्होंने कहा कि “गृह मंत्री के नाते मैं जनता को पुनः आश्वस्त करता हूँ कि देश में अन्न, दवाई व अन्य रोजमर्रा की चीज़ों का प्रयाप्त भण्डार है,इसलिए किसी भी नागरिक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।साथ ही संपन्न लोगों से निवेदन करता हूँ कि आप आगे आकर आसपास रहने वाले गरीबों की सहायता करें.”

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading