*अमेठी मे क्राइम के ग्राफ मे हो रहा इजा़फा*
*अपराध पर नही लग पा रहा अंकुश*
*अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव*
अमेठी। रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव की है, जहा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गेहूं के खेत में लहुलुहान अवस्थाभ में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात कर रही है।
बता दें संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव निवासी महाराजदीन हरिजन का 18 वर्षीय बेटा अजीत उर्फ स्वप्निल का शव गांव के बाहर गेंहू के खेत आज सुबह मिला तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पिता महराजदीन ने बताया कि रात दस बजे परिवार के लोग खाना पीना खाकर टीवी देख रहे थे। इसके बाद मैं बाहर सोने चला आया घर में बेटा अजीत अपने कमरे में सोने चला गया। बहू सुनीता पोता जिगर पोती माही अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब पिता उठे तो बेटा घर पर नहीं था। सीवान में शौच के लिए गया तो राम प्रसाद के गेंहू के खेत में बेटे का लहूलुहान शव मिला। महराजदीन की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गये।
सूचना पर चौकी प्रभारी टीकरमाफी, प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पिता और अन्य परिजनों से घटना की जानकारी ली। महराजदीन के दो बड़े बेटे सुरजीत अमरजीत बाहर कमाई के सिलसिले में रहते है। मृतक युवक इंटरमीडिएट का छात्र है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद सिंह ने बताया शव को पीएम के लिए भेजा गया है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक की मौत गोली लगने से हुई है।
*बाइट एसपी दिनेश सिंह*
संवाददाता वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट
