बस और बाईक की टक्कर में दो की दर्दनाक मौत

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह


अमेठी। जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुंशीगंज चौराहे पर हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और बाइक की जोरदार टक्कर मे बाइक सवार दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर विधि कार्रवाई ने जुट गई ।वही तो जैसे ही मृतक के घर इसकी सूचना पहुंची वहां कोहराम मच गया

वहीं पर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव कनकसिंहपुर निवासी रंजीत गुप्ता उम्र लगभग 35 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर मड़ेरिका गांव निवासी रामशंकर गुप्ता उम्र लगभग 40 वर्ष मड़ेरिका से मुंशीगंज बैंक में पैसा निकालने के लिए आ रहे थे तभी गौरीगंज की ओर से प्रवासी श्रमिको को लेकर सुलतानपुर, जौनपुर आजमगढ के लिए जा रही रोडबेज बस से मुंशीगंज चौराहे पर आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार हुई घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मड़ेरिका निवासी मृतक रामशंकर गुप्त के छोटे भाई कृपाशंकर ने बताया कि यह दोनों लोग बैंक से पैसा निकलवाने के लिए मुंशीगंज गए हुए थे। हम तीन भाइयों में राम शंकर सबसे बड़े थे । जिनकी 5 लड़की तथा 2 लड़के हैं । जिसमें से अभी दो लड़कियों की शादी हुई है। जबकि तीन लड़कियों की शादी करना है। इनके साथ दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं । जिनके ऊपर से पिता का साया हमेशा के लिए इस दुर्घटना में उठ गया, घर पर खेती बारी भी नहीं है । मेहनत मजदूरी कर कर किसी तरह से घर का खर्च चलाते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने बताया कि पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे मे लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एएसपी ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है । अन्य दूसरी बस से श्रमिको को भेजा जा रहा है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे मे लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एएसपी ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है । अन्य बस से श्रमिको को भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading