गाजीपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 8 : सूत्र

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े.

ऐसे में ताजा खबर उत्तर प्रदेश से है जहाँ जनपद गाजीपुर में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया. आधिकारिक रूप से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी अंगद पांडेय मुंबई से कंटनेर में छिपकर द्वारा बीते पांच मई को घर आए थे।आस-पास के लोगों के इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने अंगद को गाज़ीपुर स्थित रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर भेजा दिया। सात मई को उनका स्वैब जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया।सोमवार की सुबह आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गाजीपुर में अबतक कोरोना के 8 मरीज मिले, जिनमे से 6 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है.

 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading