कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन की हुई बैठक मनाई गई जननायक कपूरी ठाकुर की जयंती

संवाददाता: वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने पर हुई चर्चा जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। तिलोई ब्लाक क्षेत्र के रजनपुर गांव में महापद्मनंद कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन की एक बैठक हुई जिसमें जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक तिलोई क्षेत्र के गांव रजनपुर में ऋषि कुमार के आवास पर महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री जननायक स्व0कर्पूरी ठाकुर की आगामी 24 जनवरी को होने वाली जयंती मनाने पर चर्चा हुई जिसमें अमेठी जनपद के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अमेठी जनपद निवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर एसोसिएशन की तरफ से अमेठी जनपद में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है जिसमे लगभग पचास व्यक्ति रक्तदान करेंगे। बैठक में राजेंद्र वर्मा,मुन्नू,शशी, रामकुमार, रवि वर्मा,श्यामू,शिवाजी वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading