बैंक प्रबंधक की दबंगई, पत्रकार का छीना आईडी और कैमरा

अमेठी। आये दिन पत्रकार के ऊपर जगह जगह हो रहे हमला व अभद्रता आम बात बनती चली जा रही है। अंकुश लगना तो दूर रहा, न्याय भी नही मिल रहा। पत्रकारो का क्या खबर कवरेज करना गुनाह है। कुछ ऐसा ही हुआ एक पत्रकार साथी के साथ।

बताते चले की दिनंक 19/10/2020 को बीरेन्द्र सिह पुत्र हौसला बक्स सिह निवासी विराज, खबर कवरेज के लिये निकले। लोगो को कोरोना बैश्चिक महामारी से बचने के लिय जागरूक करना का कार्य समाज के हर एक नागरिक का फर्ज बनता है, वही पर सरकार का फरमान कोरोना को मात देने के लिये है। हर जगह कोरोना योद्घा के रूप मे डाक्टर रात दिन मेहनत कर रहे है लेकिन सोशल डिस्टैसिंग की धज्जियां उड़ा कर सरकार को ठेंगा दिखाने वाला बैक आफ बडौदा कोटवा ब्रान्च मैनेजर की अकड़ सातवें आसमान पर है, जब सरकार के गाइडलाइन का पालन करने और कोरोना संक्रमण से बचने की बात कही जाती है तो वह सब को दरकिनार कर एक दबंग व्यक्ति के रूप में आक्रमण रवैया अपनाता है। जब एक पत्रकार साथी ने कैमरे मे मैनेजर की काली कारतूती कैद करना चाहा तो बैक प्रबन्धक का पारा सातवें आसमान पर नजर आया।साहब को बहुत ही बुरा लगा। यही नही पत्रकार के साथ अभद्रता की सारी हदे पार करते हुये कैमरा और आईडी छीनने पर भी अमादा हो गये। क्या खबर कवर करना गुनाह है? क्या कानून को ताख पर रखकर चलना ठीक है? सोशल डिस्टैसिंग का पालन करना गलत है? अगर पत्रकार साथी ने इसे उजागर करना चाहा तो इतना बडा परहेज क्यो मैनेजर साहब को हुआ? बैंक ऑफ़ बड़ोदरा को अपने इस मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर कर समाज में एक सही संदेश देना चाहिए।

पत्रकार साथी के साथ हुये अभद्रता की निंदा करते हुये पत्रकार साथियो मे आक्रोश है। वहीं पर पीडित पत्रकार ने ब्रान्च के विभागीय अधिकारियों को लेटर के माध्यम से अवगत कराते हुये शाखा प्रबाऩ्धक के खिलाफ स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading