संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मां सहित दो मासूम बच्चों की हुई मौत

संवाददाता: वीरेन्द्र सिंह

अमेठी । जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर गांव में शुक्रवार को बीती रात एक अग्निकांड की घटना प्रकाश में आई है जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है इस दर्दनाक घटना की सूचना पर अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई अर्पित कपूर ने शुक्रवार को ही देर रात्रि घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के थाना शिवरतन गंज के अंतर्गत भवानीपुर गांव के निवासी इसरार की पत्नी तबस्सुम उम्र 30 वर्ष अपने दो मासूम बच्चे नूरुल उम्र 8 वर्ष शोएब उम्र 5 वर्ष के साथ अपने परिवार का जीवन यापन कर रही थी , तबस्सुम का पति इसरार गुजरात के वडोदरा शहर में एक निजी कारखाने में काम करने के लिए गया था जहां वह लाक डाउन के दौरान फंसा हुआ है जो घर पर मौजूद नहीं था इधर शुक्रवार को अज्ञात कारणों से तबस्सुम के घर में आग लग गई जिसमें तबस्सुम सहित उसके दो मासूम बच्चों की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई है इस घटना की सूचना इम्तियाज पुत्र इस्लाम द्वारा शनिवार को शिवरतन गंज थाने में दी गई है । जिसमें इम्तियाज ने तहरीर देकर पुलिस को यह जानकारी दी कि गांव के ही राम नायक पुत्र त्रिभुवन तथा सुदेवी द्वारा रात्रि में ही इस अग्निकांड की सूचना दी है जिस पर पूरा गांव और मोहल्ला इकट्ठा हो गया पुलिस को आग से जली हुई तबस्सुम तथा दो बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है , घटना की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई अर्पित कपूर थाना अध्यक्ष शिवरतन गंज अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड की गहन जांच-पड़ताल की तथा तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , इस मामले में थाना अध्यक्ष शिवरतन गंज अजीत कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जानकारी हो पायेगी । फिलहाल आग कैसे लगी इसकीओ जानकारी अभी तक किसी को नहीं हो पाई है संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading