खूनी संघर्ष में दो पक्षों के लोग आधा दर्जन घायल

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। मोहनगंज थाना केअंर्तगत गांव पूरे बहेलिया मजरे रामनगर में एक ही परिवार के दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडों लोहे की राड से मार हुई ।आधा दर्जन दोनों पक्षों से लोग बुरी तरह घायल हुये बताते चले कि ग्राम समाज की ज़मीन को लेकर राम खेलावन धर्मराज उदयराज हेमराज और अर्जुन कुमार अशोक कुमार कमलेश कुमार के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था ।कई बार मौके पर112 नम्बर पुलिस पहुंच कर दोनो पक्षो को समझाने की कोशिश की यही नही आज सुबह ही जब विवाद का रूप लेने लगा तो हल्का पुलिस दोनो को कुछ देर के लिए थाने लाई। उसके बाद थाने मे ही एसआई के द्वारा मामले को रहा दफा कर दिया अगर समय से ही पुलिस चेत गई होती और कार्यवाही कर देती तो घर पहुच कर शायद इतना बडे घटना का अन्जाम न दे पाते।शायद मोहनगज पुलिस इसी बडी घटना का इन्तजार कर रही थी। लाई दिनो के पुलिस का हीला हवाली ले लिया विक्रराल रूप। दोनो पक्ष एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गये और जम कर लाठी डंडे चले और दोनों पक्षों के लोग लहुलुहान हो गए ।प्रथम पक्ष राम खेलावन धर्मराज उदयराज हेमराज बुरी तरह घायल हुए है।तो द्वितीय पक्ष से अर्जुन कुमार अशोक कुमार कमलेश कुमार पुत्र राजाराम गीता पत्नी अशोक कुमार बुरी तरह घायल हुई है। मौके पर ग्रामीणों ने पहुंच कर 112 नम्बर पर फोन करके सूचना दी मौके पर112 नम्बर पहुंच कर घायल लोगों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया घटना के काफी टाईम बीत जाने के बाद भी। हल्का कमाऊ पुलिस मौके पर नही पहुच सकी। इस मामले में थानाअध्यक्ष विश्वनाथ यादव मोहनगंज ने बताया कि सभी को CHC तिलोई में भर्ती कराया गया है ।व विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading