मास्क के बगैर फर्राटा भरने पर जुर्माना वसूला 

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। शनिवार को तिलोई के एसडीएम सुनील कुमार त्रिबेदी व शिवरतनगंज के थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा सेमरौता पहुंचकर बाजार का निरीक्षण किया।बगैर मास्क लगाये पचास से अधिक राहगीरों को एसडीएम ने मास्क वितरित किया तो पच्चीस दो पहिया वाहन चालकों का पुलिस ने चालान काटा।एसडीएम ने दर्जनों दुकानों को बंद करवाते हुये समय का पालन करने के साथ ही फटकार भी लगाई।एसडीएम की अगुवाई में पुलिस ने दर्जनों लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading