सपा युवा नेता व समाजसेवी महताब खान द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह


अमेठी। विधानसभा तिलोई के कमई विराज बाजार में शुक्रवार को सपा नेता महताब खान के द्वारा राहगीरों व मजदूरों को नाश्ता व ठंडा पानी(शरबत)पिलाकर राहत पहुंचाने का काम किया गया। बताते चलें कि पूरे लॉकडाउन में समाजसेवी महताब खान और उनके प्रतिनिधि मनीष सिंह चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ में प्रवासी मजदूरों को खाना पानी खिलाकर राहत पहुंचाने का कार्य लगातार करते आ रहे हैं। शुक्रवार को देखा गया कि तिलोई विधानसभा के कमई विराज बाजार में महताब खान द्वारा अपने प्रतिनिधि मनीष सिंह चौहान और कार्यकर्ता मनोज यादव,श्यामू कुमार रावत,महीप कुमार यादव,दिलीप यादव,राजेन्द्र यादव,रामकेवल यादव रामपुर पंवारा के साथ कमई बिराज बाजार में राहगीरों को नाश्ता ठंडा पानी और शरबत पिलाकर राहत पहुंचाने का कार्य किया। यही नही महताब खान व उनकी विधानसभा तिलोई की टीम हर समय हर घंटे अपने समाज में गरीब परिवार के लोगो के लिए सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराती जाती है। जैसे ग्राम सभा मे विद्युत,टूटी सड़को,राशन कार्ड,आदि प्रकार की समस्या को निदान करते है। सपा नेता द्वारा इस पूरे लॉक डाउन में 25 कुंतल चावल,आलू वितरण,व गरीब असहाय परिवार को स्पेशल किट एवंम प्रवासी मजदूरों को लॉन्च पैकेट का वितरण किया गया।
उन्होंने साथ साथ समाज को यह भी बताया कि सामाजिक दूरी बनाकर रखे,बाहर निकलने पर मास्क लगाए,घर के आस पास स्वछता बनाये रखे,जब आप लोगो को बहुत जरूरी कार्य हो तभी घरों से निकले।
घर मे रहे सुरक्षित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading