बेखौफ निडर दबंगो ने रिटायर्ड फौजी को हॉकी लाठी से जमकर पीटा

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। बताते चले की मोहनगज कोतवाली क्षेत्र के शाहमऊ बाजार स्थिति मोहम्मद लतीफ की रोड किनारे बनी मार्केट मे कुछ व्यापारी केला आदि सामान लाकडाउन के चलते रखे हुये थे। मोहम्मद लतीफ फौजी के मुताबिक उपरोक्त ग्राम निवासी मोहम्मद इकबाल पुत्र मो आजम की बकरियाँ ने काफी नुकसान किया। जिसको लेकर दोनो के बीच मामूली कहासुनी होने लगी। मौके पर कुछ लोगो ने मामले को शांत कराया। थोडी देर मे दोनो ओर से गाली गलौज का रूप ले लिया। एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी होने लगी। देख लेने की जिद पर मोहम्मद इकबाल मो अजमत पुत्र मोहम्मद आजम निवासी शाहमऊ अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी हाकी डान्डा से लैस होकर रिटायर्ड फौजी के दुकान पर एक बैक पहुचकर फौजी पर धावा बोल दिया। जब तक फौजी कुछ समझ पाता चारो दबंगो ने एकजुट होकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया ।ग्रामीणो के दौडने पर दबंग मौके से भाग निकले।सूचना मिलते ही शाहमऊ मे डियूटी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुचकर की खाना पूर्ति।परिजनो के पहुंचने पर घायल फौजी को ले गये सीएससी तिलोई,पीडित ने स्थानीय पुलिस मोहनगज को दी लिखित तहरीर। इस विषय मे थाना प्रभारी मोहनगज विश्वनाथ यादव ने बताया की मामला संज्ञान मे आया है। दोषियो पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading