जुमे की नमाज पर हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी…

लखनऊ | मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सूत्रों के मुताबिक नमाज के बाद कुछ स्थानों पर वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन हो सकता है। इसके चलते सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। जुमे की नमाज के दौरान स्थानीय पुलिस, अधिकारी, एलआईयू और सादे में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। अर्धसैनिक बल, पीएसी और स्पेशल पुलिस टीम को भी लगाया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर रूट मार्च कर लोगों से कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की लगातार अपील की जा रही है।

पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द होने के बाद शहर में लगातार पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। लखनऊ में पुलिस प्रशासन ने शहर में 61 हॉटस्पाट को चिह्नित किए हैं। जहां पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। शहर में टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा, ऐशबाग ईदगाह, बिल्लौचपुरा, मदेयगंज मसालची टोला, बुलाकी अड्डा समेत सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। शहर में एनआरसी और सीएए के नाम पर उपद्रव करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ ही परिवर्तन चौक, सतखंडा चौकी, मदेयगंज और नदवा के पास हंगामा करने वालों पर विशेष निगाह है।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading