सांसद अफजाल के मामले में दो की गवाही, बाकी की 21 को

रिपोर्ट: हसीन अंसारी

गाजीपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद कुमार चौधरी की अदालत में सोमवार को 21 साल पुराने विधि विरुद्ध जमाव व तोड़फोड़ के मामले में तत्कालीन विधायक व वर्तमान सांसद अफजाल अंसारी समेत अन्य के मामले में अभियोजन की तरफ से जयनरायण सिंह यादव और रमेश कुमार पांडेय की गवाही हुई। बाकी गवाही के लिए 21 नवंबर की तिथि नियत की गई है।

अभियोजन के अनुसार, 9 अगस्त 2001 को सपा के प्रदेश बंद कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन विधायक अफजाल अंसारी मंडी समिति से चार हजार लोगों के साथ जुलूस लेकर तहसील पहुंचे। उनके मुहम्मदाबाद एसडीएम के कार्यालय पहुंचने की सूचना पर तत्कालीन सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद भी वे घुस गए और दरवाजा खिड़की के शीशे, बेंच आदि तोड़ने लगे। उनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो भीड़ में सम्मलित होकर सभा करने लगे। इस घटना के बाद पुलिस ने थाना मुहम्मदाबाद में अफजाल अंसारी सहित कुल नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया और विवेचना के बाद आरोप पत्र प्रेषित किया गया। विगत तिथि को दो गवाहों की गवाही हुई। सोमवार को एक की गवाही हुई।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading