करंडा। क्षेत्र के धरम्मरपुर से जमानियां स्थित गंगा पुल तक जाने वाला मार्ग सिर्फ एक बारिश में घुटने भर पानी में डूब गया।
प्रमुख बातें:
- आए दिन लोग गिर कर हो रहे हैं चोटिल
- सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की उठी मांग
मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बीते वर्ष बाढ़ में करीब डेढ़ माह तक डूबने के चलते धरम्मरपुर-जमानियां गंगा पुल मार्ग की हालत जर्जर हो गई थी। जिसके बाद पहली बारिश में ही सड़क पर काफी पानी भर गया। अब लोगों को ये डर सता रहा है कि अगर फिर से बाढ़ आ गई तो आवागमन का ये मार्ग भी बंद हो जाएगा। क्योंकि हमीद सेतु की हालत भी खराब चल रही है।
ऐसे में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अमित सिंह गोलू ने प्रशासन से मांग किया कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। ताकि पिछले साल वाली समस्या फिर से न हो।