जमानियां। स्थानीय नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर गुरूवार की शाम करीब 5 बजे क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने 400 केवीए ट्राली ट्रांसफार्मर का फीता काट कर जनता को समर्पित किया।
प्रमुख बातें:
- दिया गया 10 लाख की लागत का 400 केविए का ट्रांसफार्मर
- विधायक सुनीता सिंह किया था प्रस्ताव
अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि विधायक निधि योजना के तहत 10 लाख की लागत से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर विधायक सुनीता सिंह के प्रस्ताव पर विभाग ने दिया है। जिसके बाद नगर के लोगों को ट्रांसफार्मर जल जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी और एक घंटे के अंदर ट्राली टांसफार्मर लगा कर आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।
विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई दिनों तक अंधेरे में बिताना पड़ता है। जिस कारण से इस ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गयी कि नागरिकों को परेशानी न हो और निर्वाद रूप से बिजली मिल सके।
अधिशासी अभियंता महेन्द्र मिश्र ने बताया कि मोबाइल ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाने से नगर पर यदि 400 अथवा 250 केबीए परिवर्तक क्षतिग्रस्त होगा तो उसी स्थान पर तत्काल इस मोबाइल ट्राली ट्रांसफार्मर को लगाया जा सकेगा।
इस मौके पर सुनील सिंह‚ रमाशंकर उपाध्याय,अनिल गुप्ता‚ उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव‚अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल‚पीयुष कुमार‚जीवन वर्मा‚धर्मेन्द्र यादव‚विजय पटेल आदि लोग मौजूद रहे।