गाजीपुर : छात्रों ने चीन सरकार का फूंका पुतला

गाजीपुर | रायगंज में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों ने चीन द्वारा भारत-चीन सिमा पर किये गए कायराना हरकत के विरोध में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर चाइनीज समान का बहिष्कार करने का आह्वाहन किया।
शुभम साहू ने कहा “चीन की हमेशा विस्तारवादी राजनीति रही है। दुसरे देश की सीमाओं में घुसना चीन की गंदी राजनीति का हिस्सा है। लेकिन भारत की सीमा में घुसना शेर के मुह में हाथ डालना है। ये 1962 का भारत नही 2020 का भारत है।”
इस दौरान मोहित वर्मा,शिवाय वर्मा,प्रिंस वर्मा,कृष कुमार,अमित यादव,कृष्णा कुमार,मोनू सिंह,उज्ज्वल खरवार,कबीर श्रीवास्तव,विशाल,मयूर वर्मा,आशीष वर्मा युवराज,अभिनव उपाध्याय,सौरभ वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। ये जानकारी जिला संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गाजीपुर अमित देव ने दी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading