मरदह/गाजीपुर । विकासखंड मुख्यालय पर स्थित बीडीओ आवास व बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय से ताला तोड़कर हजारों रुपये के समानों की चोरी।
मालूम हो कि ब्लाक परिसर में स्थित खंडविकास अधिकारी के खाली पड़े आवास में कुछ दिनों से मनरेगा संबंधित काम के आफिस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।जिसमें गुरूवार की रात को कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा प्रिन्टर मशीन व सेलिंग फैन चोरो द्वारा चोरी किया गया तथा मौके पर मौजूद जरुरी कागजात को इधर उधर फेंक दिया गया।इस घटना की जानकारी सुबह आफिस पहुंचे कर्मचारियों को हुई तो पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया।इस सबंध में ब्लाक के वरिष्ठ लिपिक संजय गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर बताया कि चोरी गये समानों की कीमत लगभग बीस हज़ार रुपये बताया।
इसी परिसर में स्थित बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय एक कमरे का ताला चटका कर एक सेलिंग फैन व दूसरे कमरे का ताला तोड़ कर इनवटर व बैट्री व एक सेलिंग फैन चोरी कर लिया गया।जब इसकी जानकारी आफिस पहुंची प्रभारी सीडीपीओ रामपति गुप्ता को हुई तो पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया।इस घटना में तीस हजार रुपये के समानों की चोरी हुई तथा चोरों द्वारा गोदरेज आलमारी तोड़कर कागजात व पूरे कार्यालय के समानो को तहस नहस कर इधर उधर फेंक दिया गया।इस घटना की जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र सहित विभाग के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।
जानकारी होने पर तुरंत मौके पर कासिमाबाद सीओ महमूद अली ने पहुंच कर जायजा लेते हुए।पुलिस को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा किया जाए।
फिर एक बार सवालों के घेरे में ब्लाक मुख्यालय:- कुछ दिन पहले दावत उड़ाते समय प्रधान प्रतिनिधि व प्रमुख प्रतिनिधि मामूली बात को लेकर आमने-सामने दो दो हाथ करने को तैयार हो गये थे, किसी तरह मामला शांत हुआ था। फिर उसके बाद ब्लाक प्रमुख कक्ष में शराब की खाली बोतल मिलने के मामले में पांच कर्मचारी निलंबित चल रहे इस मामले की जांच भी अभी चल रही है।फिर वरिष्ठ लिपिक संजय गुप्ता व प्रभारी बीडीओ डीसी मनरेगा दिलीप सोनकर के बीच आवास संबंधित काम को लेकर बातचीत करते करते गाली गलौच व हाथापाई की नौबत उत्पन्न हो चुकी थी।लेकिन किसी तरह कर्मचारियों के सूझ बूझ से मामला शांत हुआ था। उसके बाद फिर इसी परिसर में चोरी की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।