गाजीपुर। छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने रेवतीपुर ब्लाक के चार सूत्रीय मांगों का जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख बातें:
- पटकनिया गांव में तीन वर्षो से खराब है ट्यूबवेल
- बिजली के खंभे टूटने के विद्युत आपूर्ति में बाधा
- क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण
मांगों में रेवतीपुर ब्लाक के पटकनिया गांव में तीन वर्षो से खराब ट्यूबवेल को ठीक कराने, सुहवल में साधन सहकारी समिति को सुचारु रुप से संचालन कराया जाये, सुहवल और पकड़ी पावर हाउस के अंतर्गत बिजली के खंभे टूटने के विद्युत आपूर्ति में बाधा हो रही है और कालूपुर से पटकनिया मार्ग, ताडी़घाट-बारा मार्ग से पकड़ी कल्याणपुर सम्पर्क मार्ग, सुहवल शिवाला से हरिशचंदपुर होते हुए भिक्खी चौरा सम्पर्क मार्ग व युवराजपुर गौरा से पटकनिया फिल्ड के सारे रास्ते क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
