गाजीपुर : हंसराजपुर मऊ राज मार्ग पर सड़क के गड्ढों में धान रोप कर जताया विरोध

मनिहारी (गाजीपुर)|  हंसराजपुर मऊ राज मार्ग पर गुरूवार को स्वराज इंडिया पार्टी एवं भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने धान रोप कर सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रमुख बातें

  • हंसराजपुर मऊ मार्ग पर हुए जानलेवा गड्ढे के खिलाफ उठी आवाज़
  • कार्यकर्ताओं ने गड्ढे में धान का पौधा रोपकर विरोध जताया
  • एक सप्ताह में सड़क बनाने की मांग, नहीं तो होगा उग्र आन्दोलन

हंसराजपुर पुलिस चौकी के पास हंसराजपुर मऊ मार्ग पर बने तालाबनुमा गड्ढे से आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए बृहस्पतिवार को स्वराज इंडिया पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान संगठन एवं उद्योग व्यापार मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गड्ढे में धान का पौधा रोपकर विरोध जताया। इस दौरान सरकार की विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर स्वराज इंडिया पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा की इस राज मार्ग पर कई जानलेवा गड्ढे हो गये हैं, जिनके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई वाहन गड्ढे में फंस जा रहे हैं, जो हर समय दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं। राज मार्ग पर जानलेवा गड्ढे होने के बाद भी सरकार गहरी नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सांकेतिक रूप से सरकार की व्यवस्था एवं लापरवाही के खिलाफ कदम था। अगर सरकार इस मार्ग को एक सप्ताह में नहीं बनवा देती है तो स्वराज इंडिया पार्टी आगे और उग्र आंदोलन करेगी।

भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव तरुण कुमार सिंह ने कहा कि महीनों से सड़क की हालत यह हो गई है की जगह जगह किचड़ के साथ ही तालाब का रुप ले चुकी हैं। परन्तु शासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि इस सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा परेशान किसान एवं देश का नवजवान हैं,मजदूर आज आधा पेट खाना खाकर अपना जीवन यापन करने पर बिबस है।

उद्योग व्यापार मंडल के प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने कहा की सरकार, गरीब मझोले व्यवपारीयों के साथ ही किसानों से टेक्स तो लेती है लेकिन उसका फायदा देश के चुनिंदा उद्योगपतियों को देती है. देश का आम आदमी जब एक कलम भी लेता है तो सरकार को टैक्स देता है।तो सरकार की भी जिम्मेदारी है कि आम आदमी की हिफाज़त करें।

इस अवसर पर सुरेन्द्र यादव,ज्ञानेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र यादव,प्रकाश गुप्ता, हीरालाल यादव, सुनील कुमार गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, सकलदीप गुप्ता, बृजेश यादव, महावीर गुप्ता,अमरेश यादव,रणजीत सिंह,बब्लू कश्यप,समप्त गुप्ता, ओमप्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading