गाजीपुर | जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से छात्रों के आवेदन पत्र आधार नंबर आनलाईन वेरिफिकेशन के पश्चात सबमिट किये जाने की व्यवस्था की जा रही है।
उन्हाने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त बिन्दू जिसमें सभी छात्रों के पास आधार नम्बर उपलब्ध होना चाहिये। जिन छात्रों के पास आधार नम्बर नही है उन्हे प्रत्येक दशा आधार कार्ड बनवा लेना है। जिनके पास आधार उपलब्ध है वे आधार नम्बर को अपने मोबाइल नम्बर एंव राष्ट्रीयकृत/निजी/ग्रामीण बैंको मे खुले बैक खातो में लिंक/शीड करा लेना चाहिए। हाई स्कूल अंकपत्र/प्रमाण पत्र में अंकित अपने नाम तथा अपने माता-पिता/पति का नाम के अनुरूप ही आधार कार्ड में अपना व माता-पिता/पति का नाम अपडेट करा ले।
हाई स्कूल अंक पत्र/प्रमाण पत्र में अंकित जन्म तिथि को आधार कार्ड में अपडेट करा ले। आधार कार्ड मे यदि लिंग (जेंडर) गलत है तो उसको शुद्ध करा लें । छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों के आधार नंम्बर का अथेन्टिकेशन होने के पश्चात ही आनलाईन आवेदन किये जाने की व्यवस्था की जा रही है।

