गाजीपुर : संस्थानों के लिए पिछड़ा वर्ग विभाग की आ गई महत्वपूर्ण सूचना

गाजीपुर|शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि “पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘‘ओ‘‘ लेबल एवं सी0सी0सी0कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2020-21 संचालित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘‘नीलिट‘‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ओ लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद मे आवेदन कर सकती है।”

आन लाईन आवेदन करने का दिनांक 20 जून 2020 से 26 जून 2020 तक है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की बेबसाईट backwardwelfare.up.in एवं obccomputertraing.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु विस्तृत दिशा निर्देश/समय सारणी उक्त बेबसाईट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।

उन्होने बताया कि “आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा ऑनलाईन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्ट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए, समस्त अभिलेखो एंव मान्यता, आधारभूत ढाचे का विवरण, उपलब्ध संशाधनो का विवरण सहित अभिलेखो की हॉड काफी की एक प्रति निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्त्तर प्रदेश 10वां तल इन्दिरा भवन अशोक मार्ग लखनऊ-226001 को एवं हार्ड कापी की एक प्रति समस्त अभिलेख कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गाजीपुर में विलम्बतम दिनांक 26 जून 2020 सायं 05 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जायेगी।

संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखो का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओ के आधार पर निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 लखनऊ की अध्यक्षता
में गठित समिति द्वारा प्रशिक्षण हेतु संस्थाओ का चयन किया जायेगा।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading