गाज़ीपुर: कोरोना पॉजिटिव के परिजन की मिठाई, चाट और जूस की दुकान, मचा हड़कंप

सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार में कोरोना की मरीज मिलने से क्षेत्रीय लोगों में खौफ का माहौल है। ऐसा इस वजह से है क्योंकि कोरोना पॉजीटिव युवती के स्थानीय परिजन औड़िहार जंक्शन के बाहर ही चाट बेचते हैं। युवती की रिपोर्ट पॉजीटिव आने वाले दिन शाम तक उन लोगों की चाट व आम के जूस का ठेला लगाने के साथ ही बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान भी है और उसके परिजनों का लोगों
से मिलना जुलना हुआ था। उक्त युवती जौनपुर की है और वो अपने औड़िहार निवासी रिश्तेदार के घर आई थी। यहां पर रहने के दौरान ही उसकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी जांच बीएचयू में कराई थी। रिपोर्ट
पॉजीटिव आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा वो लोग डरे हुए हैं जिन्होंने उसके स्थानीय परिजनों के ठेले से चाट, जूस या दुकान से मिठाई खाया था और उनके संपर्क में आए थे। इधर गुरूवार को पहुंची एंबुलेंस
उक्त युवती को लेकर लेवल-1 अस्पताल के लिए रवाना हो गई।

वहीं सैदपुर नगर के मुख्य बाजार में एक कोरोना संदिग्ध के 17 परिजनों व 2 कर्मचारियों की जांच के लिए गुरूवार को जिला मुख्यालय ले जाया गया। गौरतलब है कि नगर के मुख्य बाजार निवासी एक कपड़ा व्यवसायी की तबीयत खराब होने पर उन्हें वाराणसी में भर्ती कराया गया था। उनके कोरोना संदिग्ध होने की सूचना के बाद उनके घर के 17 परिजनों व दुकान के दो कर्मचारियों को जांच के लिए एंबुलेंस से जिला मुख्यालय ले जाया गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading