गाज़ीपुर: पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या और महिला का आत्मदाह, भड़की सपा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था भी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। योगी सरकार का अत्याचार, भ्रष्टाचार पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इस सरकार में महिला, पत्रकार, दलित, व्यापारी, पुलिस कोई भी सुरक्षित नहीं है। चारो तरफ जंगलराज है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी और लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा प्रदेश के अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जिसकी वजह से वह बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासन और जनता पर अपराधियों का खौफ हावी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा मृतक पत्रकार और महिला के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा करने की जानकारी दिया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मृतक पत्रकार विक्रम जोशी और आत्मदाह करने वाली महिला को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मांग किया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ सदानंद यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक बिन्द, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, राकेश यादव, प्रभुनाथ राम, विनोद शर्मा, संजय सिंह, नन्हे, लड्डन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading