गाजीपुर : मोबाईल स्वास्थ्य टीम ने लिया 52 लोगों का स्वैब

Vector of Live Breaking News headline in blue and red color pixels background. EPS Ai 10 file format.

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार को पहुंची मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने करीब 52 लोगों का स्वैब लिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते लक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अपनी कवायद में जुट गया है। विभाग द्वारा मोबाइल टीम के जरिए संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए या लक्षण विशेष होने पर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रवि रंजन के निर्देश पर गहमर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को जिले से आई मोबाइल स्वास्थ्य टीम द्वारा खराब मौसम और भारी बरसात की बीच करीब 52 लोगों के स्वैप सैंपल लिए गए। डा. रवि रंजन ने बताया कि रोजाना कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों के स्वैब टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन करने की सलाह दी जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading