सेवराई। प्रदेश को हरा भरा एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वृक्षारोपण करने के दिये गए निर्देश के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के करहिया गांव में जमानिया विधायक सुनीता सिंह एवं ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में गांव के विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करहिया गाँव मे जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने रविवार की सुबह 10 बजे गांव के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ कराया। गाँव के युवाओं और मजदूरों के साथ ग्राम प्रधान ने स्वय भी वृक्षारोपण किया। आम, अमरूद, शीशम , पीपल सहित कई प्रकार के करीब एक सौ के आस पास फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।
इस संबंध में विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरे प्रदेश को हरा भरा करने एवं पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण करने का कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण को बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी का हमे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना होगा। हम संकल्प ले कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और दूसरों को भी लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान होता है। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह, विडियो भदौरा अरुण कुमार वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह,गुड्डू, अमित,अजित,जितेंद्र, संजय, सोनू,उपेंद्र,जवाहिर,नीरज,मुन्नी आदि लोग मौजूद रहे।