मरदह। विकासखंड के श्री अंबिका यादव इंटर कॉलेज बौरी के प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने बताया कि कोविड -19 वैश्विक महामारी की वजह से खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते हमारा देश एक आर्थिक संकट से जूझ रहा है. चाहे वह किसान हो,शिक्षा विभाग हो,व्यापारी वर्ग हो या सामान्य वर्ग हो सभी लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है. निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापक की तो इस महामारी में आर्थिक स्थिति और खराब हो गयी है. बच्चों के अभिभावक भी इसी लाइन मे हैं. इसको देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं।
श्री अंबिका यादव इंटर कॉलेज बौरी गाजीपुर में प्रबंध कमेटी की बैठक की गयी जिसमे निर्णय लिया गया कि अधययनरत बच्चों की तीन महीने अप्रैल,मई,जून की फीस पूर्णतया माफ की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव ने बताया कि इससे वैश्विक महामारी की वजह से आर्थिक तंगी को झेल रहे 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को राहत मिलेगी।
इस बैठक में धर्मेन्द्र राजभर,मोहन यादव,अशोक बिन्द,दिनेश सिंह,रामेश्वर गुप्ता,जय प्रकाश यादव,सुभाष कुशवाहा,सुमंत यादव,सुरेश वर्मा,सरोज शर्मा,रंजना भारती,अंजू राजभर,रिंकी भारती,अजय यादव,प्रिन्स राम,लालबिहारी राम