संवादाता : हसीन अंसारी
गाज़ीपुर| रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में छात्रा ने फांसी लगा लिया । जानकारी होने पर परिजन युवती डॉक्टर के यहां ले गए ,जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में इसी वर्ष 88 प्रतिशत अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण किया था। पिता ने बेटी के अच्छे अंको से पास होने पर ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटी थी। लेकिन पिता को क्या पता कि उसके कुछ दिनों बाद ही दुखद घटना घटित हो जाएगी ।
छात्रा, मंगलवार को दो मंजिले स्थित अपने कमरे में सोई हुई थी। रात्रि को किसी काम से घरवाले उसे जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाये ,लेकिन वह दरवाज़ा नहीं खोली। घरवाले किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर दरवाजे की कुंडी बाहर से तोड़ कमरे में दाख़िल हुए। जब कमरे में प्रवेश किया तो दृश्य देख अवाक रह गए। छात्रा रस्सी के सहारे कुंडी में लटक रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया। छात्रा की मां किसी काम से मोहम्दाबाद गई हुई थी ।
मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया ।इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद ने बताया कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई। यह पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।लेकिन इलाके के लोगो में एक होनहार छात्रा का खुदकुशी करना चर्चा का विषय बना हुआ है।