सेवराई। भदौरा विकास खण्ड के करहिया ग्राम सभा अन्तर्गत महादेवा से लेकर पांडेय के वर तक बन्द रजवाहा की सूरत बदल गई है। लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के दृष्टिकोण से हो रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण ग्राम प्रधान करहिया शिवशंकर सिंह ने किया। कार्य मे लगे करीब सौ से अधिक मजदुरो को सफाई अपनाने, मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बना के रहने की हिदायत दी। कहा कि कोरोना काल मे खतरा बढ गया है, इसलिए सावधानी रखना विशेष जरूरी है। उन्होंने सभी से रजवाहा में हो रहे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बताया कि इस रजवाहा से किसानों को धान की फसल में मदद मिलेगी। इसके साथ किसान सब्जी और अन्य खेती भी कर सकेंगे।
गाजीपुर :मनरेगा मजदूरों ने सवांर दी वर्षो से बन्द रजवाहा की सूरत, किसानों के चेहरे पर खुशी

