गाज़ीपुर: एसडीएम रमेश मौर्य द्वारा कराया गया 3 सभासदों का शपथ ग्रहण

बहादुरगंज/गाज़ीपुर। स्थानीय नगर पंचायत बहादुरगंज में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत 3 सभासदों को का शपथ ग्रहण समारोह उप जिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्या के द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर उन्होंने नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बिहारी वर्मा, विनोद प्रजापति, विजय निषाद को नगर पंचायत कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस दौरान मनोनीत सभासदों को फूल और मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कासिमाबाद ने नगर के विकास में पूरा सहयोग करने का आश्वासन देते हुए नगर के नागरिकों से एवं नगर पंचायत की सभी सभासद गण से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर नगर अध्यक्षा निकहत परवीन, पूर्व चेयरमैन रियाज़ अंसारी, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्या, नेहा यादव, विनोद कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नाथ सिंह, जितेंद्र नाथ पांडे, श्यामराज तिवारी, हरिशंकर राय, रामायण गुप्ता, अरविंद प्रजापति, दीपक लाल श्रीवास्तव, कासिमाबाद द्वितीय के मण्डल अध्यक्ष मयंक राय, अखिलेश राय, अमित राय, उत्कर्ष राय, पिंटू राय, रईस अंसारी, चंदन गुप्ता, नुरुल्लाह अंसारी, संजय साहनी, सैफ खान, मोहम्मद शोएब, संगीता जायसवाल, ज़हीर उन्नेशा के अलावा काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

अंत में नगर अध्यक्ष निकहत परवीन ने सभी मनोनीत सभासदों को शुभामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading