गाजीपुर : समाजवादी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के नाम की हुई घोषणा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा नामित जनपद के समाजवादी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की सूची मंगलवार को जारी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आशा यादव महिला सभा अध्यक्ष, अतीक राइनी अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष, तारीक सिदिदकी अधिवक्ता सभा अध्यक्ष, शिवशंकर राम मजदूर सभा अध्यक्ष, मारकण्डेय सिंह यादव शिक्षक सभा अध्यक्ष, अशोक कुमार यादव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आलोक कुमार अनुसूचित जाति अध्यक्ष, डा. रामचन्दर यादव चिकित्सक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मदन लाल सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजा किशोर यादव प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाये गये हैं।

इनके नाम की घोषण होते ही सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि जो लोग नामित किये गये हैं। इन पर मुझे और पार्टी को भरोसा है। इनसे दल को और मजबूती मिलेगी। साथ ही नामित किये गये लोग जन जन तक पहुंचकर समाजवादी रीत से लोगों को अवगत कराएंगे। और अगली 2022 की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में इन लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading