विधायक सुनीता सिंह का प्रयास, भदौरा बाज़ार में बदले गयें ज़र्ज़र तार

संवादाता : ज़फर इकबाल

सेवराई। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सतराम गंज बाजार में कई वर्षों से जर्जर तारों की वजह से फाल्ट की समस्या झेल रहे लोगों को मिलेगी निजात। जमानिया विधायक सुनीता सिंह के प्रयास से पूरे भदौरा बाजार में तारों को बदलवाया गया।

गौरतलब हो कि बीते कई वर्षों से बिजली आपूर्ति के लिए सतराम गंज बाजार में लगाए गए तार अति जर्जर हो गए थे जो आए दिन शार्टसर्किट, फाल्ट और दुर्घटना का कारण बन रहे थे। सेवराई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि जी सिंह के द्वारा समस्या के बाबत पत्राचार करते हुए विभागीय अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की गई थी। जिसके बाद प्रधान प्रतिनिधि हरि जी सिंह की मौजूदगी में जेई राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभाग द्वारा सतराम गंज बाजार में जर्जर तारों को बदलवाया गया। जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सभी तारों को बदलकर आपूर्ति बहाल करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भदौरा सब्जी मंडी से स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग में बने सीसी सड़क निर्माण कार्य के बाद नाले के निर्माण कार्य ना होने एवं यूनियन बैंक चौराहे के पास सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने पर जलजमाव एवं पेयजल टंकी से आपूर्ति हो रहे गंदे पानी व एक मोहल्ले में ब्लॉक हुए पानी की सप्लाई के बारे में शिकायत की गई। जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर जल्द से जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। जेई राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा भदौरा बाजार के लिए डेढ़ लाख रुपए की लागत से जर्जर तार बदलने, तहसील में आपूर्ति के लिए लगाए गए 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर उसे 63 केवीए करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को 100 केबीए करने एवं भदौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास 63 केवीए का एक नया ट्रांसफार्मर लगाने सहित कई काम प्रस्तावित है। जिसे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। कार्य हो जाने के बाद क्षेत्र में बिजली समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
इस मौके पर नरेंद्र गुप्ता, श्री प्रकाश सिंह, सुनील गुप्ता, मुन्ना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading