संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव

संवादाता : सऊद अंसारी

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श गांव निवासी एक युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मंदिर परिसर में स्थित पेड़ में रस्सी के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के आदर्श गांव में स्थित छेदी बाबा मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह एक बच्ची तुलसी का पत्ता तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान परिसर में स्थित पेड़ की टहनी में रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता देख चीखते हुए वहां से भागी। इसकी जानकारी लोगों को दी। मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। देखा कि इसी गांव के निवासी स्व. लल्लन साहनी का पुत्र रंजीत उर्फ भोलू (18) पेड़ की टहनी से संदिग्ध अवस्था में लटता था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल दिलीप सिंह और गोराबाजार चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वीडियोग्राफी के बीच शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। मृतक के कान में ईयरफोन भी लगा था। उसका पैर जमीन से सटा था। पैर से खून भी निकला था। इससे लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया है। मालूम हो कि मृतक भोलू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों की माने तो वह रविवार की रात करीब नौ बजे बिना कुछ कहे घर से निकला था। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading