गाजीपुर : जिलाधिकारी ने किया गौ आश्रय केंद्र का उद्घाटन

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने आज विकास खण्ड जखनियां के नये भवन का फीता काटकर एवं पूजाअर्चन कर शुभारम्भ किया। उन्होने खण्ड विकास अधिकारी को इस नये भवन में सुचारू रूप से विभागीय कार्य प्रारम्भ करने का निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होने विकास खण्ड कासिमाबाद के ग्राम परजीपाह मे बनाये गये स्थाई गोआश्रय केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां पशुओं को संरक्षित किया जा रहा है। मौके पर 106 पशु मौजूद थे। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां एक समिति के माध्यम से संविदा करार किया गया है जो इसकी देखभाग करेंगीं । इस गो आश्रय स्थल को 250 से 300 पशुओ संरक्षित करने हेतु बनाया गया है। जिससे किसानो को घुमन्तु, एवं छुट्टे पशुओ से राहत मिलेगी। उन्होने निर्देश दिया कि जिन-जिन पशुओ पर टैग नही लगाया गया है उनपर टैग लगाया जाये। उन्होने कहा कि प्रत्येक बेसहारा पशुओ को सहारा देना हमारी

प्राथमिकता रहेगी। जो पशु इधर उधर सड़को, खेतो में घूम रहे है उन्हे यहां जगह दी जायेगी। उन्होने आम नागरिकों को सुचित किया है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें अन्यथा उन्हे चिन्हित करते हुए उनके उपर भी कार्यवाही की जायेगी।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading