गाजीपुर : फंदे से झूलता मिला 56 वर्षीय व्यक्ति का शव

देवकली( गाजीपुर) | नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बाजार मे मंगलवार को 56 वर्षीय व्यक्ति का अस्पष्ट परिस्थितियों में साड़ी के फंदे झूलता हुआ शव मिला.

नप्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 6 बजे के घर मे पंखा के कुण्डी मे साङी से गले मे फंदा लगाकर त्रिभुवन वर्नवाल उम्र 56 वर्ष पुत्र स्व० राजदेव वर्नवाल ने आत्महत्या कर ली ।मृतक ने किन परिस्थितियो मे आत्म हत्या किया स्पष्ट नही हो सका।

बताया जा रहा है कि मृतक ने सुबह उठकर ब्रस,करके कमरे का दरवाजा बन्द करके पंखा के कुण्डी मे साङी से फंदा लगाकर आत्म हत्या किया। घर का दरवाजा तोङकर खोला गया, तब तक त्रिभुवन ने दम तोङ दिया था।

घटना की जानकारी नंदगंज पुलिस को दी गयी।एस आई बलवंत यादव ने घटना स्थल का अवलोकन करके लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक की पत्नी किरन देवी पुत्र पंकज व गोलू का रो रो कर बुरा हाल हॆ। मृतक ने किन परिस्थितियों मे आत्म हत्या किया, अभी स्पष्ट नही हो सका है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading