संवादाता : सऊद अंसारी
गाजीपुर। अग्रणी जिला प्रबंधक सूरज कान्त ने समस्त बैंक शाखा प्रबंधकगण को निर्देशित किया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार 24 अगस्त को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रांे में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए समय की पाबंदी में आंशिक संशोधन करते हुए छूट प्रदान की गई है। जनपद में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक का समय दिया गया है। उन्हांेने निर्देशित किया है कि जनपद में ग्राहकों के लिए बैंकिंग कार्य अवधि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किया जाएगा। सभी शाखा प्रबंधकगण अंतिम रूप से शाम 7 बजे तक शाखा बंद करने का प्रयास करेंगे।

