संवादाता : हसीन अंसारी
गाजीपुर। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों में आज यूरिया की भारी कमी और कालाबाजारी को लेकर उप जिलाधिकारी को एक पत्र दिया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया जिसमें बताया गया कि किसानों को इस वक्त यूरिया की सख्त जरूरत है। कालाबाजारी की वजह से यूरिया मिलने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रक देते वक्त शहर अध्यक्ष सुनील साहू व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि अन्नदाता को समय पर खाद एवं बीज समय से उपलब्धता न कराना ये किसानों के साथ प्रदेश सरकार का सौतेला व्यवहार है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ यह अन्याय हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। पत्रक देने वालों में राकेश राय, राजेश गुप्ता, मनीष कुमार राय, अनुराग पांडेय, माधव कृष्ण, अजय श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, उषा चतुर्वेदी, संजय खरवार, अवधेश साहू, पप्पू निषाद, धर्मेंद्र कुमार, सतीश रावत, छांगुर, लल्लन चैधरी, टिंकू यादव, अतूल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

